सल्लू-कैटरीना के टाइगर-जोया इमोजी के साथ नए लुक को किया शेयर
सलमान खान और कैटरीना कैफ के प्रशंसक उन्हें टाइगर और जोया के रूप में पर्दे पर वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं। टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान और फऋ स्टूडियो में कई सारे दृश्यों के बीच, कैटरीना ने अब सोशल मीडिया पर अपना नया रूप दिखाया और ह्यटाइगर 3ह्ण के बारे में प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई। गुरुवार को, कैटरीना ने सोशल मीडिया पर एक स्टनिंग तस्वीर साझा की और उनके कैप्शन के साथ, टाइगर 3 के लिए उन्होंने कुछ हिंट भी दिया। स्टार ने अपने कैप्शन में ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन प्रशंसकों ने ह्यटाइगर 3 की शूटिंग के लिए शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कैटरीना ने एक फोटो साझा की, जिसमें वो डेनिम शॉर्ट्स के साथ नीले रंग के टैंक टॉप में नजर आ रही हैं। वो कम से कम मेकअप के साथ एक स्टाइलिश हेयर कट में नजर आ रही हैं। उनकी मुस्कुराहट आपके दिन की चमक को एक बेहतर टच के साथ जोड़ती है। टाइगर फ्रैंचाइजी में अपने पिछले लुक से काफी कैजुअल दिखने के बावजूद भी फैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक थे। कैटरीना ने जो तस्वीर शेयर की वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, न्यू डे न्यू हेयरकट न्यू फिल्म (टाइगर इमोजी) पोस्ट पर कई प्रशंसकों ने कमेंट्स किए। एक प्रशंसक ने लिखा, टाइग्रेस आ रही है। एक अन्य ने लिखा, टाइगर 3 के लिए आॅल द बेस्ट।

पाठको की राय